बालोद, 28 अगस्त 2026। नेपाल में आई बाढ़ एवं भूस्खलन की स्थिति के चलते वहां फंसे बालोद जिले के नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता एवं सूचना के लिए जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्षं को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले के ऐसे नागरिक अथवा उनके परिजन, जिनके परिवार का कोई सदस्य नेपाल में फंसा हुआ है या जिनके संबंध में जानकारी चाहिए, वे मोबाइल नंबर 9425447233 पर संपर्क कर जानकारी दर्ज करा सकते हैं।
जिला प्रशासन बालोद द्वारा नेपाल में प्रभावित जिले के नागरिकों के संबंध में लगातार जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही प्रभावित नागरिकों के परिजनों को आवश्यक सहायता एवं जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन तत्पर है।
दर्शन बालोद न्यूज
पत्रकारिता का नया युग प्रारंभ

