गुंडरदेही में ओबीसी महासभा की बैठक, संगठन की मजबूती और अधिकारों को लेकर बनी रणनीति

Darshan Balod
0


नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई पदाधिकारियों को शपथ

गुंडरदेही/बालोद। बालोद जिले के गुंडरदेही तहसील साहू समाज भवन में ओबीसी महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओबीसी वर्ग के संगठन को मजबूत करने, समाज के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में ओबीसी महासभा के विजन एवं मिशन, ओबीसी वर्ग के विभिन्न समाजों का संगठन क्यों आवश्यक है, ओबीसी वर्ग के हितों का संरक्षण एवं संवर्धन, ओबीसी वर्ग के विकास में शासन की बाधक नीतियां तथा आगामी कार्ययोजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने ओबीसी समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं हितों के लिए संगठित प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इन पदाधिकारियों को मिला दायित्व

कार्यक्रम में जिला महासचिव मानसिंह सार्वां (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), जिला महासचिव युवराज साहू (दल्लीराजहरा), जिला प्रवक्ता तुकाराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष भूपत सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष किसान मोर्चा चिंताराम चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष कर्मचारी मोर्चा कुंभ लाल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष कामगार मजदूर मोर्चा मनीष कुमार सेन तथा ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा चैन सिंह पटेल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

नियुक्ति पत्र वितरण के बाद बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम द्वारा सामूहिक रूप से शपथ वाचन कराया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने तथा ओबीसी वर्ग के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

ओबीसी हितों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने ओबीसी वर्ग के अधिकारों, सामाजिक एकजुटता और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय बढ़ाकर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम, जिला अध्यक्ष यज्ञ पटेल, जिला महासचिव युगल किशोर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा खिलेश्वरी, प्रदेश सह सचिव मनसुखदास साहू, जिला उपाध्यक्ष निजानंद चंद्राकर, सर्व समाज संगठन जिला बालोद के अध्यक्ष तेजराम देशमुख, गामन सुकतेल, ब्लॉक अध्यक्ष पवन साहू, बेनू राम देवांगन सहित बड़ी संख्या में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top