महतारी वंदन सम्मान समारोह में महिलाओं को मिली सेहत की सौगात, बांटे गए सुपोषण किट और मुनगा पौधे

Darshan Balod
0


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वितरण, कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत मुनगा को बनाया पोषण का माध्यम

बालोद, 25 अगस्त 2026। महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में महिलाओं को सम्मान के साथ स्वास्थ्य और पोषण की सौगात भी दी गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में महिलाओं को सुपोषण किट एवं मुनगा पौधों का वितरण किया।

बालोद जिले में संचालित कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा माताओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुनगा पौधों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुनगा विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसी उद्देश्य से महिलाओं को मुनगा पौधे उपलब्ध कराकर परिवार के पोषण में स्थानीय स्तर पर योगदान देने का संदेश दिया गया।

पौधे के जरिए पोषण और पर्यावरण का संदेश

कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा उपस्थित लोगों को भी मुनगा पौधों का वितरण किया गया। इसके माध्यम से पोषण के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने का प्रयास किया गया। घर-घर मुनगा पौधा लगाने से परिवारों को भविष्य में पौष्टिक आहार का स्थानीय स्रोत उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जा रही है।

मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर किया सम्मान

महतारी वंदन सम्मान समारोह के दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित अतिथियों को पौधा भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं ग्रामीण नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने भी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, पूर्व सांसद सरोज पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, राज्य एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लूनिया, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू एवं राजेंद्र राय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्रीमती कुसुम शर्मा सहित कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक किरण गंगा राम चव्हाण, वन मंडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में बड़ी संख्या में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं, ग्रामीण महिलाएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top