नशे पर रोक और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा, अधिकारियों ने संगठन के कार्यों की सराहना की
बालोद। हिंदू सेना के प्रदेश पदाधिकारी हेमंत वर्मा के आह्वान पर जिला अध्यक्ष नंदा पसीने के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक किरण गंगा राम चव्हाण से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संगठन की ओर से दोनों अधिकारियों को लकी बैम्बू का पौधा भेंट किया गया।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि लकी बैम्बू का पौधा सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा एवं सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। कार्यालय एवं कार्यस्थल पर इसे सकारात्मक वातावरण के प्रतीक के रूप में रखा जाता है।
नशे पर रोक और धर्मांतरण के मुद्दे पर चर्चा
मुलाकात के दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष बोधन भट्ट ने जिले में शराब के साथ-साथ अन्य नशीले पदार्थों के प्रसार पर रोक लगाने तथा धर्मांतरण जैसे मुद्दों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने जिले में सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े विषयों पर संगठन की ओर से सहयोग की बात कही।
प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव ने संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों की संक्षिप्त जानकारी अधिकारियों को दी। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इसके बाद हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले एवं दल्लीराजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की से भी सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बोधन भट्ट, प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष नंदा पसीने, संगठन संरक्षक आशा सिंह, जिला उपाध्यक्ष ममता पटेल, नगर उपाध्यक्ष मातृशक्ति ज्योति राजा भोज, साक्षी खटवानी, मातृशक्ति महामंत्री पुष्पा शांडिल्य, नगर अध्यक्ष शंकर साहू सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



