शिवभक्ति में डोंडी लोहारा, कांवड़ यात्रियों का विधायक निवास पर भव्य स्वागत

Darshan Balod
0

 





“हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

डोंडी लोहारा, 23 अगस्त 2026। पावन धाम नामर्द से जल लेकर भगवान महादेव के जलाभिषेक के लिए निकली सैकड़ों कांवड़ यात्रियों की यात्रा का डोंडी लोहारा में आत्मीय एवं भक्तिमय स्वागत किया गया। विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया के नेतृत्व एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजू प्रभाकर के निर्देशन में विधायक निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए स्वल्पाहार एवं पेयजल की व्यवस्था की।

कांवड़ यात्रा में महिलाओं की बड़ी संख्या आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में सहभागिता की। वहीं डीजे की भक्तिमय धुनों पर बच्चों एवं युवाओं का उत्साह भी देखते ही बना। यात्रा के दौरान “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय नजर आया।

कांवड़ यात्री श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मालिघोरी स्थित कुकुरदेव मंदिर के लिए रवाना हुए, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। सैकड़ों शिवभक्तों की यह यात्रा आस्था, सामाजिक एकता एवं धार्मिक परंपरा के प्रति समर्पण का संदेश देती नजर आई।

इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष भोलाराम देशमुख, लोकनाथ निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष विकास लोढ़ा, नगर पंचायत पार्षद किशोर दीवान, राजेंद्र निषाद, जिला महामंत्री मेघनाथ साहू, जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी डोमेन्द्र साहसी, कान्हा सिंह टांक सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हर हर महादेव 🚩🔱
बोल बम 🚩

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top