ठेठवार समाज महिला प्रकोष्ठ के आयोजन में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पौधारोपण कर तीज को बनाया यादगार
भिलाई। छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर महिला प्रकोष्ठ की ओर से ठेठवार सदन, प्रगति नगर रिसाली में तीज मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक तीज उत्सव के साथ विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह को यादगार बनाने के लिए महिला प्रकोष्ठ की ओर से पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया।
दीप्ति वृष्णवंशी बनीं तीज क्वीन
कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में दीप्ति वृष्णवंशी विजेता रहीं, जबकि सरिता यादव रनरअप रहीं।
हाऊजी प्रतियोगिता में सत्यभामा यादव ने प्रथम, सुनीता यादव ने द्वितीय तथा मंजू सत्येन्द्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नंबर गेम में मिथिला यदु प्रथम, दुर्गा यादव द्वितीय एवं मंजू सत्येन्द्र यादव तृतीय रहीं।
पेपर गेम में दीप्ति यादव ने प्रथम, विजेता यादव ने द्वितीय तथा मधुबाला यदु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
सांस्कृतिक कार्यक्रम में तारा यादव, वसुंधरा यदु, दीप्ति, अन्नपूर्णा राधेश्याम यादव धनोरा, अन्नपूर्णा इंद्रकुमार यादव मैत्रीकुंज, विजेता एवं कविता यादव ने सहभागिता की। वहीं डॉ. रानू यादव ने गिटार वादन की प्रस्तुति दी।
सभी विजेता प्रतिभागियों के साथ समारोह में उपस्थित महिलाओं को भी सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
महिलाओं की सहभागिता से सफल हुआ आयोजन
कार्यक्रम का सफल संचालन अन्नपूर्णा यादव, सहायक प्राध्यापक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सत्यभामा यादव ने किया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सत्यभामा यादव, महासचिव विजेता यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. रानू यादव सहित गायत्री यादव, कविता यादव, सुषमा यादव, योगेश्वरी यादव, ममता यदु, दीप्ति वृष्णवंशी, सुनीता विधि यादव, चंदा यादव, अन्नपूर्णा राधेश्याम यादव, अन्नपूर्णा इंद्रकुमार यादव, मिथिला यदु, अमलेश्वरी यादव, प्रवीण कला यादव, निकिता यादव, नीलम यादव, दीप्ति यादव, वीणा यादव, शिवानी यादव, मंजू यदु, सरोज यदु, वसुंधरा यदु, मनीषा यदु, तारा यादव, मंजू सत्येन्द्र यादव, सरोजनी मलागर, वंदना मुकेश यादव, वंदना यदु, रोहिणी यदु, डॉ. सुषमा यादव, अनीता यादव, सुधा यादव, सरस्वती यादव, प्रिया यादव, रश्मि यादव, किरण यादव, माया यादव, दिव्या यादव, कला यादव, मधुबाला यदु, माया यदु, सरिता यादव, शकुन यादव, रोशनी यदु, सीमा यादव सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।




