बालोद। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जुगेरा भाजपा मंडल महिला मोर्चा की ओर से बालोद जेल में बंद कैदी भाइयों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। महिला मोर्चा की बहनों ने जेल पहुंचकर कैदी भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।
इस दौरान महिलाओं ने कैदी भाइयों को शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की। जेल परिसर में आयोजित इस पहल से भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला।
जुगेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। समाज के हर वर्ग के साथ अपनत्व और भाईचारे की भावना बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर जुगेरा भाजपा मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

