साउंड-टेंट संघ की बैठक में एक रेट पर काम करने का निर्णय

Darshan Balod
0

 



शासन के नियमों का पालन करते हुए होगा साउंड संचालन, 16 नवंबर को जेवरतला में वार्षिक सम्मेलन

डौंडी लोहारा। साउंड-टेंट संघ ब्लॉक डौंडी लोहारा की बैठक ग्राम जेवरतला स्थित साहू भवन में आयोजित की गई। बैठक में साउंड संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने तथा सभी सदस्यों द्वारा एक समान दर पर कार्य करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में आगामी वार्षिक सम्मेलन के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। संघ के अनुसार प्रति वर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी 16 नवंबर 2026, सोमवार को ग्राम जेवरतला (रोड) में वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर सदस्यों ने आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि साउंड संचालन के दौरान शासन के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित नियमों का पालन करना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। साथ ही सदस्यों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने तथा एक समान दर पर कार्य करने से व्यवसाय में पारदर्शिता एवं एकजुटता बनी रहेगी।

बैठक में साउंड-टेंट संघ डौंडी लोहारा के अध्यक्ष राजीव देशमुख, उपाध्यक्ष देवकुमार साहू, सचिव राजकुमार सिन्हा, ग्रामीण अध्यक्ष उत्तरा घरेंद्र, ग्रामीण उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिन्हा, हरीश साहू, जेवरतला जोन प्रभारी महेंद्र साहू, कुनाल साहू, तुलसी राम साहू, दीपेंद्र साहू, गिरीश साहू, सुमंत साहू, हितेश साहू, इंद्र साहू सहित डौंडी लोहारा ब्लॉक साउंड संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top