बालोद। अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा/हल्बी समाज ने ग्राम देवारभाट, पोस्ट जमरूवा, जिला बालोद की होनहार बेटी कुमारी ट्विंकल चुरेंद्र के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें समाज का गौरव बताया है।
श्री अलख राम चुरेंद्र की पुत्री ट्विंकल चुरेंद्र का चयन चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज, कचान्दूर (दुर्ग) में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे हल्बा/हल्बी समाज और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ट्विंकल चुरेंद्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ट्विंकल की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा/हल्बी समाज ने ट्विंकल चुरेंद्र एवं उनके पूरे परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

