सिकोसा के होनहार हेमांग ने रचा सफलता का नया अध्याय, NIT रायपुर में बीटेक के लिए हुआ चयन

Darshan Balod
0

 



मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में बनाई जगह, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा

बालोद। जिले के गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकोसा के होनहार छात्र हेमांग चन्द्राकर, पिता लुकेश चन्द्राकर, ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर में बीटेक पाठ्यक्रम में चयन प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार, शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

कड़ी मेहनत से हासिल किया प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश

हेमांग चन्द्राकर ने कठिन परिश्रम और निरंतर तैयारी के दम पर प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके बाद उन्हें देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान NIT रायपुर में बीटेक की सीट प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है।

हेमांग स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अर्जुन्दा के छात्र भी रह चुके हैं। शिक्षा के प्रति उनकी लगन और निरंतर मेहनत ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद की।

परिवार और शिक्षकों ने दी बधाई

हेमांग की सफलता पर उनके दादा कृष्णा चन्द्राकर, नाना-नानी बुधारू राम एवं ईश्वरी बाई, पिता लुकेश चन्द्राकर, मां हेमलता चन्द्राकर, बहन मोनिका, चाचा-चाची विजय एवं सत्या, मामा-मामी नरेश एवं विद्या, मासी-मासा नेहा एवं नरेंद्र, बुआ-फूफा सरिता एवं राजेंद्र चन्द्राकर सहित परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

वहीं प्राचार्य नीलम कौर, मैडम पाली दास एवं गुरु मेघनाथ ने भी हेमांग की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गांव में भी खुशी की लहर

ग्राम पंचायत सिकोसा के सरपंच प्रीतम ठाकुर एवं उपसरपंच संजय बारले ने भी हेमांग को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हेमांग ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि ग्रामीण एवं छोटे क्षेत्रों के विद्यार्थी भी दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के बल पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में स्थान बना सकते हैं।

हेमांग चन्द्राकर की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और ग्राम सिकोसा के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे बालोद जिले के लिए गर्व की बात है। उनके चयन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top