ग्राम बेलौदी में घायल होने की सूचना पर चौकी हल्दी पुलिस ने दिखाई तत्परता
बालोद। ग्राम भेड़िया नवागांव, थाना बालोद निवासी नरेंद्र रावते (28 वर्ष) के ग्राम बेलौदी में घायल होने की सूचना मिलने पर चौकी हल्दी प्रभारी श्रीमती लता तिवारी अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं।
पुलिस टीम ने 112 वाहन की सहायता से घायल नरेंद्र रावते को तत्काल जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर सनौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी ली गई। मामले की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
बालोद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता के लिए 112 का उपयोग करें। संकट की घड़ी में त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए पुलिस टीम तत्पर है।

