बालोद। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार 2026 के तहत पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला जगतरा, विकासखंड एवं जिला बालोद की सहायक शिक्षक एलबी श्रीमती पद्मिनी साहू को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग एवं बालोद कलेक्टर दिव्या मिश्रा के हाथों उन्हें श्रीफल, शॉल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं 5,000 रुपये की चेक राशि प्रदान की गई।
श्रीमती पद्मिनी साहू ने बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से शिक्षा देने के लिए कविता, खेल-खेल में सीखने और टीएलएम का प्रभावी उपयोग किया। उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों को विषयों को समझाने का निरंतर प्रयास किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को आगे लाने के लिए भी उन्हें प्रेरित किया।
FLN कार्य में उल्लेखनीय योगदान
बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) के क्षेत्र में भी श्रीमती पद्मिनी साहू का कार्य सराहनीय रहा है। उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें राज्य स्तरीय FLN वॉरियर्स पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। उन्होंने टीएलएम का निर्माण कर उसका उपयोग कक्षा शिक्षण में किया और बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर उपलब्ध कराए।
उनके सम्मानित होने पर संस्था की प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता ठाकुर, श्रीमती अनुपमा चौबे, श्रीमती अन्नपूर्णा मांडवी, सुश्री तबस्सुम, श्री टिकेश्वर साहू, संकुल समन्वयक छोटेलाल चंद्राकर, संकुल प्राचार्य श्रीमती अंजना बैक सहित संकुल के समस्त शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


