पैरी में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं गांधी प्रतिमा अनावरण समारोह

Darshan Balod
0

 



प्रांतीय सर्वोदय मंडल छत्तीसगढ़ के आयोजन में होगा कार्यक्रम, प्रभात फेरी से लेकर स्वच्छता अभियान तक होंगे विभिन्न आयोजन

गुंडरदेही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पैरी स्थित सर्वोदय मंच में 2 अक्टूबर शुक्रवार को प्रांतीय गांधी जयंती एवं गांधी प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य बापू की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वोदय मंडल से जुड़े पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शामिल होंगे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर होंगी। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सर्वोदय मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्री दीनदयाल चौधरी करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, छत्तीसगढ़ सर्वोदय मंडल के उपाध्यक्ष एवं गांधी प्रतिमा के मूर्तिनिर्माता व प्रदाता विष्णु प्रसाद ताम्रकार, कृषि भूमि दानदाता अलख राम साहू, उपाध्यक्ष भेख राम साहू, महामंत्री उत्कर्ष साहू, अंकेक्षक चुनुराम साहू, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. रूखमणी साव, जनपद सदस्य ममता सेन, सरपंच मधु देशमुख, ग्राम पटेल गैंद सिंह साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5 से 6 बजे तक प्रभात फेरी एवं प्रार्थना से होगी। सुबह 6 से 8 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सुबह 8 से 9 बजे तक गौ माता को खिचड़ी खिलाई जाएगी। सुबह 9 से 10 बजे तक स्वल्पाहार का आयोजन रहेगा।

सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ एवं विभिन्न जिलों के सर्वोदय मंडल के पदाधिकारी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में चपालाल साहू, कामता साहू, देवेंद्र कुमार साहू, गरीब दास साहू, राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक सेवकराम नेले, सेवानिवृत्त प्राचार्य पूनाराम साहू, राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्राचार्य सीताराम साहू श्याम, खेदू राम साहू, शोभा राम सिन्हा, नेतराम साहू, ढाल सिंह साहू, अघनूराम निषाद, परस राम साहू एवं भरत लाल साहू सहित सर्वोदय मंडल के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे।

कार्यक्रम का मंच संचालन अधिवक्ता विनेश कुमार गजेंद्र एवं डिगम्बर सोनबोईर करेंगे। आयोजन में ग्रामीण सर्वोदय मंडल पैरी के अध्यक्ष देवी प्रसाद साहू, परिक्षेत्र सर्वोदय मंडल पैरी के अध्यक्ष नरेंद्र सोनबोईर सहित समस्त सदस्यगण एवं ग्रामवासी पैरी की सहभागिता रहेगी।

आयोजकों ने गांधी जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह में क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top