दल्ली राजहरा में शंकर गुहा नियोगी का 35वां शहादत दिवस, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Darshan Balod
0

 




दो दिवसीय आयोजन में निकला लाल-हरा झंडा मार्च, जनसभा में मजदूर-किसान और सामाजिक मुद्दों पर रखे विचार

दल्ली राजहरा। जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी के 35वें शहादत दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में मजदूर, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन से जुड़े लोग दल्ली राजहरा पहुंचे। आयोजकों के अनुसार शहीद वीर मेला मैदान में करीब 7 से 8 हजार लोगों की मौजूदगी रही।

आयोजन की तैयारियां करीब एक महीने पहले से शुरू कर दी गई थीं। जन मुक्ति मोर्चा के अनुसार यह आयोजन नियोगी की शहादत को याद करने के साथ उनके विचारों और मजदूर-किसान एकता से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने का अवसर भी रहा।

शहर में निकला लाल-हरा झंडा मार्च

27 सितंबर को सुबह करीब 8 बजे नगर के विभिन्न चौक-चौराहों और आसपास के गांवों में लाल-हरे झंडे का ध्वजारोहण किया गया। शहीद वीर नारायण सिंह चौक, पुराना बाजार में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रवि जैसवाल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, राजहरा व्यापारी संघ के रमेश मित्तल और समाजसेवी गिरवर साहू शामिल हुए।

शाम करीब 4 बजे जन मुक्ति मोर्चा कार्यालय से फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च शहीद चौक, पुराना बाजार, महुआ चौक, शहीद वीर नारायण सिंह चौक, गुप्ता चौक, नियोगी चौक, नया बस स्टैंड, श्रमवीर चौक और जैन भवन चौक होते हुए जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय पहुंचा, जहां मार्च का समापन हुआ।

विभिन्न जिलों से पहुंचे लोग

28 सितंबर को शहादत दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। आयोजकों के अनुसार करीब 80 से 90 बसों एवं अन्य वाहनों से कांकेर, नारायणपुर, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, दुर्ग और सारंगढ़ सहित विभिन्न जिलों से लोग पहुंचे। दूर-दराज से आए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद, वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता, राजहरा व्यापारी संघ के रमेश मित्तल, पत्रकार नीलेश श्रीवास्तव, राजू विनायक और नरेंद्र ग्वाल सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में पहुंचे।

दोपहर करीब 3 बजे जन मुक्ति मोर्चा कार्यालय में शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी की पत्नी आशा गुहा नियोगी सहित छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा राजनांदगांव के आजूराम साहू, बरसन नेताम, अशोक साहू, निर्मलदास मानिकपुरी और भीम आर्मी सारंगढ़ के कॉमरेड वीरेंद्र कुर्रे सहित अन्य साथियों ने लाल-हरे झंडे का ध्वजारोहण किया।

रैली में गूंजे नारे, गुप्ता चौक पर सांस्कृतिक प्रस्तुति

ध्वजारोहण के बाद शहीद वीर मेला मैदान से रैली निकाली गई। रैली घोड़ा मंदिर, मनोहर ऑफिस चौक, महुआ चौक, पुराना बाजार और शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुंची। यहां शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना की गई।

रैली आगे मुख्य मार्ग से आशा टॉकीज चौक पहुंची, जहां साथियों द्वारा पानी की व्यवस्था की गई। इसके बाद गुप्ता चौक में मांदरी एवं रिलो नृत्य की प्रस्तुति हुई। रैली के दौरान इंकलाब जिंदाबाद, जन मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, लाल-हरा झंडा जिंदाबाद और कॉमरेड नियोगी को लाल सलाम सहित विभिन्न नारे लगाए गए।

नियोगी चौक नया बस स्टैंड में रैली में शामिल लोगों के लिए पानी और केले का वितरण किया गया। इसके बाद रैली श्रमवीर चौक होते हुए जैन भवन चौक स्थित आमसभा स्थल पहुंची, जहां रैली आमसभा में परिवर्तित हो गई। सर्व आदिवासी समाज के साथियों ने भी पानी एवं बिस्किट का वितरण किया।

जनगीत से हुई आमसभा की शुरुआत

आमसभा की शुरुआत नवा बिहान के चंद्रशेखर यादव, रमित यादव, धर्मपाल और ललित गेडाम सहित साथियों ने जनगीत प्रस्तुत कर की। इसके बाद जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सचिव कॉमरेड बसंत रावटे ने संबोधित किया।

संजीवनी अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. राजीव लोचन ने हसदेव से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात रखी। इसके अलावा कॉमरेड वीरेंद्र कुर्रे, दिलीप बघेल, गुप्तेश उसेंडी, सोमनाथ उइके, अशोक साहू, नीलिमा श्याम, शिव पोटई, मोहन ठाकुर, आशा गुहा नियोगी, श्रीमती गुहा तथा भगत साहू सहित विभिन्न वक्ताओं ने मंच से अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कॉमरेड ईश्वर निर्मलकर ने किया।

कार्यक्रम में कॉमरेड जीत गुहा नियोगी और तंद्रा गुहा नियोगी सहित जन मुक्ति मोर्चा के मूलचंद चंदेल, महेंद्र कुमार गंजिर, रूपा साहू, नवल चंद्राकर, चुरामनी देवांगन, भागवत दास, सुरेंद्र पांडे, पुसाराम साहू, यादराम कोर्राम, ईश्वर भुआर्य, जयसिंग दुग्गा, रोहित भंडारी, नरेश नायक, सरकार दादा, शंभू यादव, भोमराज, जीतू साहू, अनिल निर्मलकर, जीवन निर्मलकर, तरुण उर्वशा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top