आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को दिलाई सुपोषण की शपथ

Darshan Balod
0

 






बालोद। सेवा संकल्प अभियान के तहत “पोषण माह—सही पोषण, स्वस्थ जीवन” विषय को लेकर ग्राम सांकरा ज के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में मंगलवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को पोषण, संतुलित आहार, सही खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य दमयंती सुभाष हरदेल ने की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू रहीं। विशेष अतिथि के रूप में सरपंच लता चुरेंद्र, भूपत बघेल एवं दर्शन बालोद के प्रधान संपादक दीपक यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम को परियोजना अधिकारी बालोद निरंजना दिवशे एवं सुपरवाइजर मानकुंवर साहू का मार्गदर्शन मिला।

मुख्य अतिथि पूजा साहू ने गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को सुपोषण के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने माताओं से बच्चों के स्वास्थ्य और विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

सुपरवाइजर मानकुंवर साहू ने महिलाओं को सही खान-पान, संतुलित आहार, गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण तथा बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मां और बच्चे के स्वस्थ भविष्य के लिए पोषण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान मिशन ग्रोथ के तहत सुपोषण मित्र भूपेंद्र ठाकुर को प्रमाण पत्र एवं साल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं नूतन बघेल द्वारा उपस्थित लोगों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुलापी बघेल, सहायिका खेमिन निर्मलकर, पंचायत सचिव नंद कुमार गोटा, तोरण बाई साहू, अचलेश्वरी कुरेशिया, बीमा साहू, पूर्णिमा कुरेशिया, टोमिन साहू, ममता ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top