साँकरी परिक्षेत्र में नाथूराम सिन्हा निर्वाचित, महज 3 मतों से मिली जीत

Darshan Balod
0


निर्वाचन में दिखी सामाजिक एकजुटता, साँकरी समाज ने भोजन सहित संभालीं सभी व्यवस्थाएं

गुंडरदेही। सिन्हा समाज तहसील इकाई गुंडरदेही के अंतर्गत साँकरी परिक्षेत्र में क्षेत्राधिकारी पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। मंडलेश्वर गोविन्द राम सिन्हा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित निर्वाचन में सामाजिकजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। निर्वाचन में नाथूराम सिन्हा ग्राम साँकरी ने 264 मत प्राप्त कर कैलाश राम सिन्हा ग्राम सलौनी को महज 3 मतों के अंतर से पराजित करते हुए विजय हासिल की।

साँकरी परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साँकरी, पैरी, सरेखा, सलौनी, माहुद, जुनवानी, सिकोसा एवं मोंगरी शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी पद के लिए कैलाश राम सिन्हा एवं नाथूराम सिन्हा दो अभ्यर्थी मैदान में थे। मतदान के बाद मतगणना में नाथूराम सिन्हा विजयी घोषित किए गए।

ग्रामीण सिन्हा समाज साँकरी ने संभाली व्यवस्थाएं

निर्वाचन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में ग्रामीण सिन्हा समाज साँकरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समाज द्वारा मतदान स्थल पर निर्वाचन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ सामाजिकजनों के लिए भोजन एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। स्थानीय प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ पूरी व्यवस्था संभाली। निर्वाचन में शामिल सामाजिकजनों ने समाज की सेवा भावना और व्यवस्थाओं की सराहना की।

मंडलेश्वर ने दी बधाई, कहा- समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत

मंडलेश्वर गोविन्द राम सिन्हा ने निर्वाचन में सहयोग करने वाले ग्रामीण सिन्हा समाज साँकरी सहित सभी सामाजिकजनों, निर्वाचन अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक सामाजिकजन की भूमिका महत्वपूर्ण है। साँकरी समाज ने आत्मीयता, अनुशासन और सेवा भाव के साथ निर्वाचन की जिम्मेदारी निभाकर सामाजिक एकजुटता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उन्होंने नवनिर्वाचित क्षेत्राधिकारी नाथूराम सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्राधिकारी का पद समाज सेवा और जिम्मेदारी का पद है। उम्मीद है कि वे सभी ग्रामों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सामाजिक एकता, समरसता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि “पद व्यक्ति का नहीं, समाज की सेवा का दायित्व है और सामूहिक सहयोग से ही समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है।”

निर्वाचन समिति ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामनारायण सिन्हा हल्दी एवं सह निर्वाचन अधिकारी रामनारायण सिन्हा कलँगपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। पीठासीन अधिकारी लोकमान्य सिन्हा कलँगपुर एवं डुलेश्वर डड़सेना अर्जुन्दा के साथ सहयोगी निर्वाचन अधिकारियों वरुण डड़सेना हल्दी, जनक सिन्हा हल्दी, उत्तम सिन्हा हल्दी, खोमेश्वर सिन्हा सिर्राभाठा, कमलेश डड़सेना हल्दी एवं रूपराम सिन्हा ने निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालोद चमन लाल सिन्हा, तहसील महिला मंच अध्यक्ष माधवी सिन्हा जुनवानी, कोषाध्यक्ष रेणुका सिन्हा कलँगपुर, सचिव पदमनी सिन्हा सलौनी, युवा मंच अध्यक्ष वरुण डड़सेना हल्दी, कोषाध्यक्ष अनिल सिन्हा सलौनी, सचिव खोमेश्वर सिन्हा सिर्राभाठा सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।

निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर समाजजनों ने निर्वाचन समिति, ग्रामीण सिन्हा समाज साँकरी एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं नवनिर्वाचित क्षेत्राधिकारी नाथूराम सिन्हा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top