खामतराई संकुल केंद्र में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

Darshan Balod
0



प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने गुरुजनों का किया सम्मान, शिक्षकों ने बच्चों को दिया आशीर्वाद

खामतराई। संकुल केंद्र खामतराई में शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में शाला समिति के अध्यक्ष श्री साहू, संकुल समन्वयक ओंकार प्रसाद सोनसारवा, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक आर.के. सिंदरामे, प्राथमिक शाला की श्रीमती के. साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

इस अवसर पर के.डी. पटेल, डी.के. देवांगन, श्रीमती आर. ठाकुर, श्रीमती बी. साहू, श्रीमती आर. गंजीर एवं सुश्री एस. गड़पायले सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं तथा विद्यार्थियों को टॉफी का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम में शिक्षक-विद्यार्थियों के बीच आत्मीयता और उत्साह का माहौल रहा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top