बालोद। जिले के ग्रामीण अंचल संबलपुर की प्रतिभावान छात्रा वंशिका ने मध्यप्रदेश के छतरपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर बालोद और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। सरस्वती शिशु मंदिर संबलपुर की छात्रा वंशिका ने प्रांत स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
वर्ष 2026 में छतरपुर, मध्यप्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में वंशिका ने 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। ग्रामीण अंचल से निकलकर राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरे राज्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
वंशिका की इस उपलब्धि से उसके विद्यालय, परिवार, बालोद जिले और पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर ये प्रतिभाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
कोच नंदकिशोर कोठारी ने वंशिका की उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि उसके प्रदर्शन ने विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य होम लाल पटेल सहित रेखा पटेल, घनश्याम दास बघेल, नंदकिशोर कोठारी, उमा निषाद, लोमेश्वरी साहू, चित्ररेखा शर्मा, हेमलता उर्वशा, लक्ष्मी निषाद, लक्ष्मी पटेल, धारणी साहू, प्रियंका कृपाल, अंबालिका पटेल तथा बाल संस्कार शिक्षण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वंशिका को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

