बालोद/डौण्डी। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डौण्डी पुलिस ने ग्राम नर्राटोला स्थित मामा-भांजा ढाबा से 50 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय दल्लीराजहरा में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नर्राटोला स्थित मामा-भांजा ढाबा में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से अधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर डौण्डी पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खुशाल कामले, पिता फागोजी कामले, उम्र 48 वर्ष, निवासी भीलगांव, कामठी रोड, नागपुर (महाराष्ट्र), हाल निवासी वार्ड क्रमांक 26, चंदेनी भाठा, दल्लीराजहरा, थाना दल्लीराजहरा, जिला बालोद बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में रखे 50 पौवा शोले देशी प्लेन मदिरा, प्रत्येक पौवा 180 एमएल, कुल 9,000 एमएल शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत पुलिस ने करीब 4,000 रुपये बताई है। शराब को गवाहों के समक्ष जब्त कर सीलबंद करते हुए पुलिस कब्जे में लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना डौण्डी में अपराध क्रमांक 126/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय दल्लीराजहरा में पेश किया गया।
पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुमार सिंह क्रमांक 1709, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक संजय सिंह, आरक्षक भुनेश्वर यादव क्रमांक 314, आरक्षक पुकेश्वर साहू क्रमांक 179, आरक्षक सुमन देवहारी क्रमांक 92 एवं आरक्षक ईश्वर भंडारी क्रमांक 352, थाना डौण्डी की सक्रिय भूमिका रही।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण चौव्हाण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले के मार्गदर्शन में की गई।

