करहीभदर बस हादसा: जिंदगी बचाने की जद्दोजहद के बीच बस काटकर निकाला, लेकिन नहीं बच सकी जान,देखिए वीडियो

Darshan Balod
0

 https://youtu.be/eWA6r-hNNcE?si=7Uyrf8oMKkTJaikJ

हादसे की दूसरी वीडियो ऊपर दिए ☝️ लिंक पर क्लिक करके देखिए

डीआरडी ट्रेवल्स की बस पलटने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद बस का हिस्सा काटकर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला; जिला अस्पताल में घायलों से मिलीं विधायक संगीता सिन्हा



बालोद। बालोद-धमतरी मार्ग पर करहीभदर पेट्रोल पंप के पास शनिवार को डीआरडी ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया।

हादसे के बाद एक व्यक्ति बस के हिस्से में बुरी तरह फंस गया था। उसकी जान बचाने की उम्मीद में फायर ब्रिगेड की टीम ने पूरी ताकत झोंक दी। बस के हिस्से को काटकर उसे बाहर निकालने के लिए टीम ने कड़ी मशक्कत की। हालांकि, रेस्क्यू के बाद बाहर निकाले गए व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। जिंदगी बचाने की इस जद्दोजहद का अंत बेहद दुखद रहा।

रेस्क्यू अभियान में फायरमैन किशोर सेन, सैनिक सुरेश, बेनू, लोकेश, लेखु, राजू, देवलाल, मानसिंह, चंद्रकुमार सहित फायर ब्रिगेड टीम के अन्य सदस्यों ने कड़ी मेहनत की और बस के हिस्से को काटकर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला।

घायलों से मिलीं विधायक संगीता सिन्हा

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने हादसे में घायल यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

विधायक ने अस्पताल प्रबंधन से घायलों को बेहतर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर गंभीर घायलों को तत्काल उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।



इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री धीरज उपाध्याय, युवा विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू, पूर्व जिला सचिव दाऊद खान एवं युवा नेता हिमांशु लावत्रे मौजूद रहे।

हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

*हादसे की ब्रेकिंग खबर देखने इस लिंक पर क्लिक करिए*

👇

https://www.darshanbalod.com/2026/09/blog-post_402.html

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top