करहीभदर के पास डीआरडी ट्रेवल्स की यात्री बस पलटी, मची अफरा-तफरी

Darshan Balod
0

 






बाल-बाल बचे कई यात्री, राहत-बचाव में जुटी पुलिस और स्थानीय लोग; चालक-कंडक्टर के दबे होने की आशंका

बालोद/ दीपक मसीह करहीभदर की रिपोर्ट। बालोद-धमतरी मार्ग पर करहीभदर के पास शनिवार को डीआरडी ट्रेवल्स की यात्री बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कई यात्री बाल-बाल बच गए।

बस के पलटने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए।

हादसे के बाद बस के अंदर चालक और कंडक्टर के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक रूप से स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। हादसे में कंडक्टर की मौत की बात सामने आई है जो बस पलटते ही दब गया। बचाव दल ने बस के पार्ट्स को कांटकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना में 17 लोग घायल हुए हैं जिनका अधिकृत डाटा सामने आया है। जिसमें 12 घायलों का इलाज जिला अस्पताल बालोद में और पांच घायलों का इलाज नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। देखिए मौके की वीडियो

https://youtube.com/shorts/vObiv18XuZI?si=XHDkRbwctZfqbvxC

वीडियो अपलोड हो गई है दिए लिंक पर क्लिक करिए

आगे की जानकारी इस लिंक पर क्लिक करके देखिए 

https://www.darshanbalod.com/2026/09/blog-post_19.html

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top