10 अप्रैल 2027 को होगी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा, विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू
बालोद, 8 सितंबर 2026। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश का अवसर है। चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा।
9वीं और 11वीं के लिए अलग-अलग पात्रता
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 9वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी की जन्मतिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए।
इसी तरह कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र होंगे। आवेदक की जन्मतिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच निर्धारित की गई है।
इन वेबसाइटों से करें ऑनलाइन पंजीयन
कक्षा 9वीं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर किया जा रहा है।
कक्षा 9वीं ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल
कक्षा 11वीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी यहां ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा 11वीं ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल
विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित तिथि 30 सितंबर 2026 से पहले ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है, ताकि आवेदन की अंतिम तिथि निकलने के बाद किसी प्रकार की परेशानी न हो।

