बच्चों की पेंटिंग से बनेगा ऊर्जा संरक्षण का संदेश, राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में जीतने पर मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

Darshan Balod
0

 



कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा, स्कूल स्तर पर चयनित चित्र 15 अक्टूबर तक जमा होंगे

बालोद, 8 सितंबर 2026। देशभर के स्कूली विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ऊर्जा दक्षता ब्यूरो एवं केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के सहयोग से ‘नेशनल पेंटिंग कॉम्पिटीशन ऑन एनर्जी कंसर्वेशन-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘एनर्जी कंसर्वेशन फॉर एनर्जी सिक्यूरिटी’ रखा गया है।

दो वर्गों में होगी प्रतियोगिता

क्रेडा विभाग के सहायक अभियंता के अनुसार प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 7वीं तक के विद्यार्थी ग्रुप-ए तथा कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी ग्रुप-बी के अंतर्गत भाग ले सकेंगे।

स्कूल स्तर पर प्रत्येक ग्रुप से चयनित प्रथम दो चित्रों के फोटोग्राफ स्कूल के नाम एवं आवश्यक विवरण के साथ 15 अक्टूबर 2026 से पहले संबंधित नोडल अधिकारी के पास जमा किए जा सकेंगे।

इसके लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, 400/200 केवी सबस्टेशन कुम्हारी के वरिष्ठ महाप्रबंधक आर.पी. साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

राज्य स्तर पर मिलेगा 50 हजार तक का पुरस्कार

स्कूल स्तर से चयनित प्रथम दो विजेताओं में से प्रत्येक ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी से 50-50 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। राज्य स्तरीय ऑन-द-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता 14 से 21 नवंबर 2026 के बीच दो घंटे की अवधि में आयोजित होगी।

राज्य स्तर पर पुरस्कार इस प्रकार होंगे—

  • प्रथम पुरस्कार — ₹50,000
  • द्वितीय पुरस्कार — ₹30,000
  • तृतीय पुरस्कार — ₹20,000
  • 10 विद्यार्थियों को ₹7,500-₹7,500 का पुरस्कार

दिल्ली में होगा राष्ट्रीय स्तर का मुकाबला

राज्य स्तर पर प्रत्येक राज्य से चयनित प्रथम तीन विजेता विद्यार्थी 11 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम विजेता को ₹1 लाख, लैपटॉप एवं गोल्ड मेडल, द्वितीय विजेता को ₹50 हजार, लैपटॉप एवं सिल्वर मेडल तथा तृतीय विजेता को ₹30 हजार, लैपटॉप एवं ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 10 विद्यार्थियों को प्रशंसा पुरस्कार के रूप में ₹15 हजार नगद एवं टैबलेट दिया जाएगा।

प्रतियोगिता की जानकारी ऑनलाइन

प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी Paintings BEE India की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता की आधिकारिक वेबसाइट

अतिरिक्त जानकारी के लिए जिला ऊर्जा संरक्षण प्रभारी एवं क्रेडा बालोद के उप अभियंता खुबलाल साहू से मोबाइल नंबर 9340862683 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं नोडल अधिकारी आर.पी. साहू से 9685092217 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top