राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा भर्ती की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी

Darshan Balod
0

दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 11 सितंबर, शाम 5.30 बजे तक

बालोद, 01 सितंबर 2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के सत्यापन एवं छंटनी के बाद प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सूची में शामिल किसी भी अभ्यर्थी को पात्रता अथवा अपात्रता के संबंध में आपत्ति होने पर वह 11 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा कार्यालयीन ई-मेल nhmbalod2025@gmail.com के माध्यम से अपनी आपत्ति भेज सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 11 सितंबर 2026 को शाम 5.30 बजे के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन अथवा दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थी प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची एवं भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट balod.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top