शिक्षाविद सम्मान समारोह में धर्मेंद्र कुमार श्रवण सम्मानित

Darshan Balod
0

 



शिक्षा, साहित्य, नवाचार और सामाजिक सेवा में योगदान के लिए मिला सम्मान; छठवीं बार रक्तदान कर भी दिया जागरूकता का संदेश

बालोद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में आयोजित ‘शिक्षाविद सम्मान समारोह-2026’ में वनांचल क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खलारी के राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता धर्मेंद्र कुमार श्रवण को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा की संचालिका बी. विजयालक्ष्मी, राष्ट्रपति पुरस्कृत एवं मानस मंजूषा प्रतिष्ठान के प्रांताध्यक्ष जगदीश देशमुख, सेवानिवृत्त एवं राज्यपाल पुरस्कृत प्राचार्य अरुण कुमार साहू, ब्रह्माकुमारीज सरिता दीदी तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन छत्तीसगढ़ टोमनलाल साहू ने धर्मेंद्र कुमार श्रवण को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रक्षाबंधन के पावन अवसर की भावना को आत्मसात करते हुए उन्हें रक्षासूत्र भी बांधा गया।

छठवीं बार रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश

धर्मेंद्र कुमार श्रवण इससे पूर्व भी सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभा चुके हैं। 25 अगस्त 2025 को दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आत्मज्ञान भवन आमापारा एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में उन्होंने सहभागिता की थी।

उन्होंने इस शिविर में छठवीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस योगदान के लिए उन्हें स्वैच्छिक रक्तदान प्रशंसा पत्र के साथ फल, फ्रूट जूस एवं आकर्षक उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया था।

शिक्षा और समाज में नवाचार को बढ़ावा

धर्मेंद्र कुमार श्रवण शिक्षा के साथ नवाचारी गतिविधियों, सृजनात्मक कार्य, साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हुए हैं। उनके प्रयासों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता विकसित करने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। सम्मान मिलने पर उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने की बात कही।

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

सम्मान प्राप्त करने पर संस्था प्रमुख प्राचार्य श्रीमती एस. जॉनसन सहित वरिष्ठ शिक्षक गोवर्धन सिंह कोर्राम, भीखम सिंह रावटे, डोमेंद्र कुमार राणा, शिवकुमार वैदे, मनमोहन सिंह धाकड़, संजय कुमार खरे, जागेंद्र सिंह अमरिया, भूमिका देवी पाटिल, भीमा भारती खोब्रागड़े, कविता गायकवाड, प्रियंका भट्ट, यामिनी साहू, सरिता उर्वशा, सरिता यादव, मधुलता चंद्राकर, प्रमोद शिल्पा एवं गंगोत्री मारकांडे सहित संकुल परिवार के शिक्षकगण तथा शाला विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top