ग्राम खलारी में दो दिवसीय अखंड रामायण एवं गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह संपन्न

Darshan Balod
0



बालोद। ग्राम खलारी के मां शीतला प्रांगण में 29 एवं 30 अगस्त को दो दिवसीय अखंड रामायण एवं तहसील स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं रामभक्तों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जगदीश देशमुख रहे। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में अनेक बाधाएं आती हैं और उन बाधाओं को पार करने के बाद ही उसे सच्चे सुख का अनुभव होता है। गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन में भी अनेक कठिनाइयां आईं, लेकिन उन्होंने ईश्वर पर अपनी आस्था बनाए रखी और आगे चलकर दुनिया के श्रेष्ठ काव्य एवं पावन ग्रंथ श्रीरामचरितमानस की रचना की। उन्होंने कहा कि सच्ची सेवा ही प्रभु की सेवा है।

तुलसीदास जयंती के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मानस मर्मज्ञ एवं मानस वक्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई। इनमें पाहड़ सिंह साहू, त्रेता चंद्राकर, लीलार सिन्हा, बी.आर. बेलसर, विष्णु सोरी, भरत कौशिक एवं पुरुषोत्तम राजपूत सहित अन्य मानस वक्ताओं ने श्रीरामचरितमानस के प्रसंगों एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन-दर्शन पर विचार रखे। वहीं मंजुलाल धनकर, सुरेश कोठारी एवं माधवराम सरपा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

दो दिवसीय आयोजन के दौरान अखंड रामायण पाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने रामचरितमानस का श्रवण कर धर्म एवं अध्यात्म का लाभ लिया।

कार्यक्रम की जानकारी ग्राम खलारी के सरपंच श्री आत्माराम राम दुग्गा, श्री पुखराज निषाद, श्री उमाकांत साहू, दीपक आरदे, गंगाराम साहू, बालेश्वर सावलकर, प्रकाश दहिबेले, गोपाल साहू, ग्राम पटेल अनिल निषाद, हुकुम साहू एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top