बालोद। KIIT, KISS, KIMS एवं Art of Giving के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. अच्युत सामंत के छत्तीसगढ़ आगमन पर आर्ट ऑफ गिविंग छत्तीसगढ़ टीम द्वारा स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, माना, नया रायपुर में आत्मीय स्वागत किया गया। टीम के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका वंदन एवं अभिनंदन किया तथा सफल एवं सुखद प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अच्युत सामंत का छत्तीसगढ़ आगमन आर्ट ऑफ गिविंग से जुड़े सदस्यों के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय रहा। टीम के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में डॉ. सामंत द्वारा किए जा रहे कार्य देशभर के लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके सरल व्यक्तित्व, सेवा के प्रति समर्पण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों से बड़ी संख्या में लोग प्रेरणा लेते हैं।
इस अवसर पर आर्ट ऑफ गिविंग छत्तीसगढ़ टीम की स्टेट कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम, आर्ट ऑफ गिविंग बालोद जिले के जिला समन्वयक यशवंत कुमार टंडन, चेतन सिन्हा, सूरज नागवंशी, अजय कुमार साहू, हेमचंद भारती, फनेश्वरी साहू, नेहा साहू एवं पूजा कुंभकार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
टीम के सदस्यों ने कहा कि डॉ. अच्युत सामंत का मार्गदर्शन और सेवा के प्रति उनका समर्पण आर्ट ऑफ गिविंग परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके छत्तीसगढ़ आगमन से टीम के सदस्यों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है।
इस अवसर पर आर्ट ऑफ गिविंग छत्तीसगढ़ टीम के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

