बीरेतरा में तीसरे वर्ष हुआ भव्य करू भात कार्यक्रम

Darshan Balod
0

 





मायके आईं 700 से अधिक तिजारिनों का सम्मान, पहली बार तीज व्रत रखने वाली महिलाओं को भेंट की गई साड़ी

बालोद। छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व तीज के अवसर पर जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बीरेतरा में लगातार तीसरे वर्ष भव्य करू भात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मायके आईं 700 से अधिक तिजारिनों का सम्मान करते हुए उन्हें उत्साहपूर्वक करू भात कराया गया। आयोजन के दौरान गांव में तीज पर्व की परंपरा, मातृशक्ति के सम्मान और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा महामंत्री एवं युवा मित्र क्लब के संरक्षक राकेश छोटू यादव, समिति अध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुलदीप यादव तथा युवा मित्र क्लब के 25 सदस्यों के सहयोग से किया गया। तीज की परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान की भावना को आगे बढ़ाते हुए पहली बार तीज व्रत रखने वाली तिजारिनों को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ग्राम की महिलाओं, युवतियों एवं बच्चों के लिए सामूहिक करू भात का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। मायके आईं बहनों-बेटियों के एक साथ जुटने से पूरा वातावरण उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक मिलन की भावना से सराबोर रहा।

सेवा और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय युवा मित्र क्लब

युवा मित्र क्लब द्वारा पिछले तीन वर्षों से ग्राम में सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए सुख-दुख के कार्यक्रमों के साथ विभिन्न जनहित एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग और सेवा का कार्य किया जा रहा है। करू भात कार्यक्रम भी इसी सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना का महत्वपूर्ण उदाहरण बन चुका है।

राकेश छोटू यादव ने कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के सम्मान का उत्सव है। मायके आईं बहनों-बेटियों के साथ करू भात के माध्यम से खुशियां बांटना हमारी सामाजिक परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मित्र क्लब के सदस्य कामता साहू, सिद्धार्थ साहू, टिकेश्वर साहू, वेद प्रकाश साहू, तिलक साहू, गिरधर साहू, तोकेश साहू, सोहन साहू, नोमेश साहू, यश कुमार, नेमिष सर्वा, विनय साहू, चेतनानंद साहू, प्रियांशु साहू, चंदन साहू, रितेश साहू, टोमेश्वर, किशोर, महेंद्र सेन, देवेंद्र, साहिल, डिलेश्वर, छबील एवं देवानंद सहित संतराम यादव, मनोज साहू, नेमसिंह साहू, भूषण साहू, वनीष साहू, सोहन साहू, कमल नारायण साहू, मन्नू लाल यादव, अशोक विश्वकर्मा, घनाराम साहू, परमिला साहू, मीना बाई, इंद्राणी एवं निकिता का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर ग्राम पटेल हेमंत यादव तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक अरुण साहू, मुकेश साहू, उमेश साहू, विजय साहू, केशव साहू, भुनेश साहू एवं दयाराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top