पंचफूला टेम्भुरकर को मैट्स विश्वविद्यालय से हिंदी विषय में पीएचडी

Darshan Balod
0

 



मैत्रेयी पुष्पा के उपन्यासों में सामाजिक चेतना विषय पर किया शोध, डॉ. रेशमा अंसारी के निर्देशन में पूरा किया शोधकार्य

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा पंचफूला टेम्भुरकर को हिंदी विषय में पीएचडी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने हिंदी साहित्य के चर्चित विषय पर शोध करते हुए “मैत्रेयी पुष्पा के उपन्यासों में सामाजिक चेतना” विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।

पंचफूला टेम्भुरकर ने अपना शोधकार्य मैट्स विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक डॉ. रेशमा अंसारी के मार्गदर्शन में पूरा किया। शोध के माध्यम से मैत्रेयी पुष्पा के उपन्यासों में अभिव्यक्त सामाजिक चेतना, सामाजिक सरोकारों एवं साहित्यिक दृष्टिकोण का अध्ययन किया गया।

मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा शोधकार्य की सफल पूर्णता के बाद पंचफूला टेम्भुरकर को हिंदी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top