सेवा सहकारी समिति निपानी की वार्षिक साधारण आमसभा संपन्न

Darshan Balod
0


सदस्यों एवं किसानों से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी



बालोद । सेवा सहकारी समिति मर्यादित निपानी पंजीयन क्रमांक 2521 में वार्षिक साधारण आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय चंद्राकर, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत निपानी के सरपंच दिलीप कुमार डहरे ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में कृपाराम साहू, भूषण लाल साहू, गिरधर चंद्राकर, कन्हैया राम साहू, अगर सिंह साहू, श्रीमती हुलसी बाई साहू एवं श्रीमती ममता गजेंद्र उपस्थित रहीं।

आमसभा के दौरान समिति से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने समिति के कार्यों और किसानों से जुड़े विषयों को लेकर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति निपानी के प्राधिकृत अधिकारी बिशेषर राम साहू ने उपस्थित अतिथियों, सदस्यों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top