बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम जगन्नाथपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, जनपद सदस्य दयमंती हरदेल , सेवा पखवाड़ा मंडल प्रभारी छगन देशमुख, शक्ति केंद्र संयोजक संतोष देशमुख, छगन देशमुख, ताराचंद साहू, संतोष साहू, नारायण साहू एवं ग्राम सरपंच देव कुंवर कोसमा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों में सहभागिता करने का संकल्प लिया।



