विधायक संगीता सिन्हा ने किया लोकार्पण, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
बालोद। ग्राम बरही स्थित बूढ़ादेव मंदिर परिसर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती धनेश्वरी सिन्हा जी की निधि से निर्मित शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी द्वारा किया गया।
शेड निर्माण से मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही विभिन्न आयोजनों के दौरान लोगों को बैठने एवं अन्य गतिविधियों के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्य के लिए विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती धनेश्वरी सिन्हा जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर परिसर में शेड निर्माण होने से यहां आयोजित होने वाले धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी।

