कमरौद में पहली बार हुआ करूं भात आयोजन, युवाओं की एकजुटता ने बांधा समां

Darshan Balod
0

 



युवा संगवारी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

कमरौद/अर्जुंदा। ग्राम कमरौद में युवा संगवारी के तत्वावधान में पहली बार करूं भात का आयोजन किया गया। आयोजन में गांव के युवाओं के साथ ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं की एकजुटता और सामूहिक सहयोग देखने को मिला।

करूं भात आयोजन को सफल बनाने में युवाओं ने मिल-जुलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच सुंदरलाल देवदास, उपसरपंच ललेश्वर साहू, डॉ. तोखन साहू, भूपेश निषाद, हरिकिशन साहू, हिरेन्द्र हिरवानी, ओमप्रकाश साहू, राजू कंवर, खिलानद पाटिल, शिव साहू, ईश्वर साहू, टेकेश्वर साहू और खेमेश्वर कंवर सहित अन्य सदस्यों एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

युवा संगवारी के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल परंपरा और उत्सव तक सीमित नहीं होते, बल्कि गांव में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। सभी के सहयोग और सहभागिता से करूं भात का यह पहला आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब युवा एकजुट होकर आगे आते हैं तो गांव में सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलती है। सहयोग, सहभागिता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ता ग्राम कमरौद युवाओं की एकजुटता की नई पहचान बनता दिखाई दिया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top