नवाचार और गतिविधि आधारित शिक्षा के लिए शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी को मिला राज्य स्तरीय गुरु गौरव सम्मान

Darshan Balod
0

 



गुंडरदेही। शिक्षण में नवाचार, रचनात्मक गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाली गुरु बालक दास शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोडेला, विकासखंड गुंडरदेही की शिक्षिका श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी को राज्य स्तरीय गुरु गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 18 वर्षों की समर्पित शिक्षकीय सेवा तथा शिक्षा को गतिविधि आधारित और रुचिकर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

दर्शन बालोद, डेली बालोद न्यूज एवं एनटीसीएफ (नोवेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन) छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 27 सितंबर को बालोद के कला केंद्र संगीत महाविद्यालय में राज्य स्तरीय गुरु गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 152 उत्कृष्ट एवं नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। लगातार बारिश के बावजूद प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शिक्षक समारोह में पहुंचे।

समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दुर्ग में सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर श्री बेनुराम साहू थे। अध्यक्षता एनटीसीएफ छत्तीसगढ़ के संस्थापक श्री अरुण कुमार साहू ने की। विशेष अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा वैभव साहू, जनपद पंचायत सभापति श्रीमती दमयंती सुभाष हरदेल, इतिहासकार श्री अरमान अश्क, प्रोफेसर के. मुरारी दास तथा प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री तामेश्वर प्रसाद कौशल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

शिक्षा में नवाचार पर हुई संगोष्ठी

सम्मान समारोह के साथ शैक्षिक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षाविदों ने शिक्षा के बदलते स्वरूप, नवाचार और शिक्षक की भूमिका जैसे विषयों पर विचार रखे। इस अवसर पर दर्शन बालोद के शिक्षक दिवस विशेषांक का विमोचन भी किया गया।

प्रतिभा त्रिपाठी के सम्मानित होने पर विद्यालय परिवार, सहकर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी। आयोजन में शामिल शिक्षकों ने कहा कि ऐसे मंच शिक्षकों के नवाचार और रचनात्मक कार्यों को पहचान देने के साथ उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top