सेवानिवृत्त प्रधान पाठक हेमचंद साहू का निधन, छह बेटियों ने दी मुखाग्नि

Darshan Balod
0

 




95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, शिक्षा विभाग और ग्रामवासियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

राजनांदगांव। ग्राम चमार राय टोलागांव (कोटरा सरार) निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री हेमचंद साहू का 95 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित शिक्षा जगत और गांव में शोक की लहर है।

हेमचंद साहू लंबे समय तक शिक्षा विभाग में सेवाएं देते हुए प्रधान पाठक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को ग्रामीणों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनकी अंतिम यात्रा में परिवार के सभी सदस्यों, छह बेटियों एवं दामादों सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और ग्रामवासियों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।

छह बेटियों ने दी मुखाग्नि

हेमचंद साहू के अंतिम संस्कार में उनकी सभी छह बेटियों ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। यह क्षण परिवार और उपस्थित लोगों के लिए बेहद भावुक रहा।

हेमचंद साहू, संकुल समन्वयक ओंकार प्रसाद सोनसारवा  के बड़े भाई के ससुर थे। उनके निधन पर संकुल समन्वयक ओंकार सहित परिजनों, रिश्तेदारों, शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों और ग्रामवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top