सेवा सहकारी समिति अण्डा की आमसभा में किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी : पुकेश्वर चंद्राकर

Darshan Balod
0

 



एग्रोस्टैक, धान खरीदी, केसीसी ऋण, खाद-बीज वितरण सहित विभिन्न सुविधाओं से कराया गया अवगत

उदय साहू/डगनिया/अंडा। सेवा सहकारी समिति मर्यादित अण्डा, पंजीयन क्रमांक 295 में आमसभा का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं और किसानों के हित से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को कृषि कार्य से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया।

समिति प्रबंधन की ओर से पिंकी यादव ने बताया कि समिति के माध्यम से किसानों को एग्रोस्टैक, धान खरीदी, सीएससी के माध्यम से भुगतान, केसीसी ऋण सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसानों को फसल से संबंधित जानकारी देने के साथ योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

प्राधिकृत अध्यक्ष पुकेश्वर चंद्राकर ने बताया कि समिति के माध्यम से खरीफ एवं रबी फसलों के लिए प्रमाणित बीज के साथ रासायनिक एवं जैविक खाद का वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि सरकार की नई नीति के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को उनकी भूमि के आकार के आधार पर किश्तों में यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

पशुपालन और अन्य सुविधाओं की भी जानकारी

आमसभा में किसानों को गौ पालन, मछली पालन, बचत काउंटर सहित समिति के माध्यम से उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। समिति की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं के संबंध में किसानों ने जानकारी ली तथा अपनी आवश्यकताओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र दिल्लीवार, ब्रांच मैनेजर अंडा रविकांत जगधल्ले, दिनेश देशमुख, मनोहर देशमुख, अलख राम साहू, श्रीनिवास, सुखनन्दा चंद्राकर सहित समिति के कर्मचारी ऋषभ शर्मा, उपेंद्र देशमुख, गुलशन दिल्लीवार, लोकेश्वर दिल्लीवार, केशमी चंद्राकर, संदीप सेन, चंद्रकांत भोई, रामसाय साहू तथा आसपास के किसान उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में समिति को सुचारू रूप से संचालित करने तथा किसानों को उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर लाभ दिलाने के लिए सभी से आवश्यक सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top