बेनूराम साहू को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व

Darshan Balod
0

 



उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ जोन के लिए अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ में मिली जिम्मेदारी

बालोद/भिलाई-3। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, नई दिल्ली द्वारा बेनूराम साहू को उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ जोन के लिए राष्ट्रीय संगठन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व प्रदान किया गया है। यह जिम्मेदारी अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नारायण साहू की अनुशंसा तथा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामलाल गुप्ता के अनुमोदन के बाद दी गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर बेनूराम साहू ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महासभा द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन के नवनिर्माण, सामाजिक एकजुटता और समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

बेनूराम साहू वर्तमान में भिलाई-3, जिला दुर्ग में निवासरत हैं, जबकि उनका मूल निवास ग्राम नर्रा, जिला बालोद है। उनके राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

महासभा से जुड़े पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए दायित्व के माध्यम से अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और समाज के हित में कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top