गुरु गौरव सम्मान

Darshan Balod
0

 


गुरु हैं ज्ञान की ज्योति, जीवन राह दिखाते हैं,
अज्ञान के अंधियारे में, दीप सदा जलाते हैं।
शिष्य के सपनों को वे, पंख नए दे जाते हैं,
संस्कारों की खुशबू से, जीवन महका जाते हैं।

हरनारायण कुर्रे जी का आज सम्मान हुआ,
शिक्षा-जगत में आपके कर्मों का गुणगान हुआ।
निष्ठा, सेवा, समर्पण की सुंदर मिसाल बने,
विद्यार्थियों के जीवन में आशा के उजाल बने।

दर्शन बालोद एवं डीबी न्यूज़ परिवार का अभिनंदन,
संस्थापक श्री दीपक कुमार यादव को शत-शत नमन।
नोवल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन का सुंदर प्रयास,
संस्थापक श्री अरुण कुमार साहू को हृदय से आभार।

गुरु गौरव सम्मान ने बढ़ाया आपका मान,
आपकी शिक्षा-सेवा बनी समाज की पहचान।
बालोद की धरती पर सम्मान का दीप जले,
आपके कर्मों से शिक्षा के फूल सदा खिलें।

रचनाकार — कौशल
मुड़पार, चु पोस्ट रसौटा,
तहसील पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top