32 पाव देशी शराब और मोटरसाइकिल समेत 27,560 रुपये का मशरूका जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
बालोद। थाना बालोद पुलिस ने अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम झलमला के पास मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 32 पाव देशी मदिरा, कुल 5.760 बल्क लीटर शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत ₹27,560 बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 28 सितंबर 2026 को जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल क्रमांक CG 24 M 1736 से अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ग्राम झलमला के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखी प्लास्टिक की बोरी से 32 पाव यूनिक देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाव में 180 एमएल शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर और कीमत ₹2,560 बताई गई। शराब परिवहन में प्रयुक्त Hero Passion Pro मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹25,000 है, को भी पुलिस ने जब्त किया।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में विनोद कुमार साहू (28), निवासी ग्राम लाटाबोड़ तथा प्रमोद कुमार टांडिया (43), निवासी ग्राम लाटाबोड़ को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बालोद में अपराध क्रमांक 508/2026 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को 29 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की गई।

