डौंडी मंडल में घर-घर जले दीप, सेवा और संकल्प का दिया संदेश

Darshan Balod
0

 






डौंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर 2026 के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी डौंडी मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अटल परिसर डौंडी सहित विभिन्न स्कूल भवनों, मैदानों और घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिवस मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। अटल परिसर में भी भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और दीप जलाकर सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

डौंडी मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा भावना के साथ मनाते हुए समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान डौंडी मंडल क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में उत्साह का माहौल रहा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top