केश शिल्पी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास का बिलासपुर में स्वागत, सेन समाज ने रखे व्यवसायिक हितों से जुड़े मुद्दे

Darshan Balod
0

 




समाज को संगठित करने और सेलून व्यवसाय से जुड़े लोगों के कल्याण पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों को लेकर किया विचार-विमर्श

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गौरी शंकर श्रीवास के प्रथम बिलासपुर आगमन पर सर्व सेन समाज बिलासपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। समाज के सदस्यों ने फूल-माला, बुके एवं गमछा भेंट कर उनका स्वागत किया।

सर्व सेन समाज के संभागीय प्रभारी अमित श्रीवास के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष आनंद श्रीवास के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज को नई दिशा देने, संगठन को मजबूत बनाने तथा सेलून व्यवसाय से जुड़े समाज के लोगों के उत्थान एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में केश शिल्पी समाज के हित में आगामी दिनों में केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने सहित समाज के विकास और व्यवसाय से जुड़े लोगों के कल्याण के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने बोर्ड के माध्यम से समाज के लोगों के लिए संचालित की जा सकने वाली गतिविधियों और योजनाओं को लेकर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, पार्षद मोपका मोहन श्रीवास, पश्चिम मंडल अध्यक्ष भाजपा रत्नाकर मोनू श्रीवास तथा जनपद पंचायत तखतपुर के सभापति प्रतिनिधि अश्वनी श्रीवास सहित समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संरक्षक महेश श्रीवास, नारायण श्रीवास, भृगु श्रीवास, राजेश श्रीवास, सुरेन्द्र सेन, नेतराम श्रीवास, बबलू श्रीवास, हिरालाल सेन सहित उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास, गोपाल श्रीवास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन श्रीवास, सचिव भोला श्रीवास (उमाशंकर), देवेंद्र श्रीवास, सहसचिव मणिशंकर सेन, ओमकार श्रीवास, कोषाध्यक्ष आकाश श्रीवास, सह कोषाध्यक्ष मणिशंकर श्रीवास, महासचिव दुर्गेश श्रीवास, राधेश्याम श्रीवास, संगठन सचिव घनश्याम श्रीवास, सुनील श्रीवास, कमल श्रीवास, राजकिशोर श्रीवास (गोलू) एवं बबला श्रीवास उपस्थित रहे।

युवा प्रकोष्ठ से निलेशकांत श्रीवास, प्रमोद श्रीवास एवं नितिन श्रीवास, मीडिया प्रभारी आनंद श्रीवास तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शानू श्रीवास सहित जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने गौरी शंकर श्रीवास को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और समाजहित से जुड़े विषयों पर उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top