चगोरी दूसरे और डूमरडीह की टीम तीसरे स्थान पर रही
बालोद। ग्राम घीना में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 20 सितंबर 2026 को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में घीना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और विजेता ट्रॉफी के साथ 25,001 रुपये का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं सिन्हा समाज मंडल अर्जुन्दा के अध्यक्ष श्री जशवंत सिन्हा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रणिका जैन ने की। इस अवसर पर कैलाश सिन्हा, उपसरपंच श्री मोहन लाल सिन्हा, ग्राम पटेल श्री कालूराम सिन्हा, श्री डालसिंग सिन्हा सहित अन्य अतिथि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में चगोरी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए 15,001 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि डूमरडीह की टीम तीसरे स्थान पर रही और उसे 7,001 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
समापन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी। आयोजन के दौरान ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी रवि सिन्हा ने दी।

