ज्योति सोनी और राजेश सिन्हा (छोटे दुकालू) की प्रस्तुति के साथ 35 कलाकारों की टीम दिखाएगी भव्य मंचीय कार्यक्रम
दल्लीराजहरा। नवरात्रि के पावन अवसर पर दल्लीराजहरा में भव्य जसगीत, जगराता एवं महामाया झांकी स्टेज शो का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जस गायिका ज्योति सोनी और जसगायक राजेश सिन्हा (छोटे दुकालू) अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान नागपुर की महामाया झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। लगभग 35 लोगों की टीम के साथ प्रस्तुत होने वाला यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए भक्तिमय वातावरण तैयार करेगा।
नगर के वार्ड क्रमांक 09 में डीएवी स्कूल के सामने स्थित दुर्गा प्रांगण में बुधवार, 14 अक्टूबर को रात्रि 7 बजे से भव्य जसगीत एवं महामाया झांकी स्टेज शो आयोजित होगा। नवरात्रि के उत्सवी माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में जसगीतों और जगराते की प्रस्तुतियों के साथ नागपुर की महामाया झांकी देखने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के आयोजक पार्षद मेवा पटेल एवं नवरत्न दुर्गा उत्सव समिति, वार्ड क्रमांक 09 हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं और नगरवासियों से परिवार तथा मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

