जिला स्तरीय शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में जिलेभर के सैकड़ों शिक्षकों ने लिया हिस्सा, विधायक कुंवर निषाद ने शिक्षकों का बढ़ाया उत्साह
गुण्डरदेही। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, बालोद और ‘शिक्षक’ व्हाट्सऐप ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को गुण्डरदेही में जिला स्तरीय शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ‘सृजन 2.0’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में बालोद जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य, गीत और कविता गायन जैसी प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद थे। विशिष्ट अतिथियों में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रद्धा ठाकुर, वरिष्ठ प्रशासनिक प्रबंधक गवेश चंद्राकर, एलआईसी दुर्ग के विकास अधिकारी शैलेन्द्र चौबे, तहसील साहू संघ गुण्डरदेही के अध्यक्ष मानसिंह सार्वा, राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित सेवानिवृत्त व्याख्याता अर्जुन सिंह तारम तथा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख शामिल रहे।
शिक्षक समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं : कुंवर निषाद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता हैं और समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के उत्साह को बढ़ाने, उनमें नई ऊर्जा का संचार करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए ऐसे आयोजनों का होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन और ‘शिक्षक’ व्हाट्सऐप ग्रुप को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
‘सृजन 2.0’ में दिखी शिक्षकों की रचनात्मकता
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का पहला संस्करण वर्ष 2024 में आयोजित किया गया था, जिसमें जिले के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। शिक्षकों की प्रतिभा और सकारात्मक सहभागिता को देखते हुए वर्ष 2026 में दूसरे संस्करण का आयोजन ‘सृजन 2.0’ के नाम से किया गया। इसमें शिक्षकों ने अपनी नियमित शैक्षणिक जिम्मेदारियों से अलग कला, संगीत, नृत्य और साहित्य के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम का संचालन विजय साहू ने किया। आयोजन के माध्यम से शिक्षकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी संवाद बढ़ाने और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिला।
फेडरेशन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख, जिलाध्यक्ष एलेन्द्र यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल दिल्लीवार, जिला संरक्षक अश्वनी सिन्हा, जिला सचिव खिलानंद साहू, गुण्डरदेही ब्लॉक अध्यक्ष छबिलाल साहू, गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष उमेश साहू, डौंडी ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद कोसमार्य, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष संदीप दुबे, डौंडीलोहारा ब्लॉक अध्यक्ष संभव देवांगन, जिला महामंत्री लोकेन्द्र यादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष जागेश्वर पटेल, ब्लॉक सचिव शैलेन्द्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा गिरवर निर्मलकर, विजय शंकर साहू, लीपिका कोर्सेवाड़ा, तुलेश्वर साहू, मकसूदन लाल, संजय सेन, कृतेश तारम, सुभाष गजेन्द्र, खेमलाल ठाकुर, हेमेंद्र चंद्रहास, धनीराम गहरवार, अशोक साहू, विक्रम साहू, दिलीप साहू, द्रोण सार्वा, चेतन गंगबेर, गोकुल यादव, सनत देशमुख, संजीत ध्रुवे, नरेंद्र रजक, भोलेश महतो, कमल किशोर दिल्लीवार, नीलकंठ साहू, गीतिका महोबिया, सरस्वती कुर्रे, झामिन टंडन, कल्याणी साहू, भारती सिन्हा, सुनील ठाकुर, कौशल साहू, प्रतिभा त्रिपाठी, चंद्रशेखर दिल्लीवार, आर.डी. तिवारी, डॉ. पुष्पलता चंद्राकर, दुर्गेश ठाकुर, ओमप्रकाश देवांगन, कीर्तन भुआर्य, देवलाल कुर्रे, कुलेश्वर देशमुख, अनिता साहू, कल्याणी धनकर, पुष्पा ठाकुर, धनमत साहू, कामिन यादव, शिव कुमार चौरके और निर्मल दुबे सहित जिलेभर के सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

