बालोद में शिवसेना के 23 पदाधिकारियों की नियुक्ति, बलवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Darshan Balod
0







बालोद। शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार एवं प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मधुकर पांडे के मार्गदर्शन में बालोद में जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर संगठन के नए पदाधिकारियों का गठन किया गया। इस दौरान जिले में कुल 23 पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बलवीर सिंह यादव को बालोद जिला अध्यक्ष तथा अन्नपूर्णा श्रीवास्तव को जिला महिला सेना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना आने वाले चुनाव में लगभग 20 प्रतिशत सीटों पर दावेदारी करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चलने की बात भी कही। हालांकि, गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय की घोषणा नहीं की गई है।

परिहार ने कार्यकर्ताओं से जिले के साथ-साथ ब्लॉक और गांव स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा सक्रिय टीम तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सक्षम और सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी देकर पार्टी की गतिविधियों को गति देने की आवश्यकता है।

बैठक में प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों और विस्तार को लेकर दिशा-निर्देश दिए। जिला संगठन के साथ महिला और युवा विंग में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

ये 23 पदाधिकारी बनाए गए

जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह यादव, महासचिव एडवोकेट भारती विश्वास एवं मनीषा, जिला उपाध्यक्ष देवधर साहू एवं धनराज निषाद, जिला सचिव होमेश्वरी पुरी एवं सोहन निषाद, सह सचिव यशवंत कुमार रावटे, संगठन सचिव मनीष सोनकर, जिला नगर प्रभारी अनिल राजपूत और जिला मीडिया प्रभारी हलधर साहू नियुक्त किए गए।

महिला सेना में जिला अध्यक्ष अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एडवोकेट ईश्वरी चंद्राकर, सचिव तनुजा यादव, संगठन सचिव चित्ररेखा साहू एवं संतोषी साहू को जिम्मेदारी दी गई। युवा संगठन में जिला प्रभारी हर्ष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार साहू एवं अनमोल श्रीवास्तव, जिला सचिव आदिरत्न चंद्राकर, जिला संगठन सचिव तन्मय जैन तथा जिला मीडिया प्रभारी मलय देवांगन बनाए गए।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के साथ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मनीष, प्रदेश सह सचिव मधुकर पांडे सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश महासचिव संतोष मारकंडे ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top