स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर ओ पॉजिटिव रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश
बालोद। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर भगत सिंह रक्तवीर परिवार बालोद के संस्था अध्यक्ष श्री दिलीप कौशिक ने 40वीं बार रक्तदान कर मानवता और सेवाभाव की मिसाल पेश की। उन्होंने ओ पॉजिटिव (O+) रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से डॉ. अजय साहू, मोहित देवदास, फणीश कुमार, पीयूष कुमार, पोषण कुमार, ऋतु साहू, मेघा सिन्हा, हिना ध्रुव, उर्वशी मेश्राम, कृष्ण कुमार और रवि साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नियमित रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। दिलीप कौशिक का यह प्रयास समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने वाला है।

