सेवा संकल्प अभियान में डौंडी विकासखंड का शानदार प्रदर्शन, चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता में 5 विद्यार्थियों का चयन

Darshan Balod
0

 



डौंडी। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विकासखंड डौंडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच विद्यार्थियों का चयन कराया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विकासखंड डौंडी के शिक्षकों एवं शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौंडी प्रवीण चतुर्वेदी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक सुनील कुमार तारम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्थान हासिल किए।

चित्रकला प्रतियोगिता में डौंडी विकासखंड की उपलब्धियां—

  • प्राथमिक शाला वर्ग: रमाकांत देवहारी, शासकीय प्राथमिक शाला सिंघनवाही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • माध्यमिक शाला वर्ग: पावनी बारले, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोरगांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • माध्यमिक शाला वर्ग: टिशा देवांगन, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल डौंडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम—

  • नैतिक जैन, निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल दल्ली राजहरा ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
  • कु. चंचल गावड़े, सेजेस घोटिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस प्रकार जिला स्तरीय कार्यक्रम में विकासखंड डौंडी से कुल 5 विद्यार्थियों का चयन हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र का वितरण विकासखंड कार्यालय डौंडी से किया जाएगा।

शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों ने हासिल की उपलब्धि

जिला स्तरीय कार्यक्रम में विकासखंड डौंडी की ओर से प्राचार्य रायपुरिया, भैसबोड़, धर्मेंद्र कुमार श्रवण, व्याख्याता सेजेस खलारी, महेंद्र कुमार ठाकुर, संकुल समन्वयक चिखली, उत्कल साहू, संकुल समन्वयक खलारी, कामतू राम चंदेल, शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नर्राटोला तथा अनिल देवांगन, प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला कांडे का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण चतुर्वेदी ने सभी विजेता एवं प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि और प्रतिभा के अनुरूप अवसर प्रदान करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top