छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर बड़गांव में एक माह के योग शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 76 लोगों ने किया योगाभ्यास

Madhu Sahu Desk Incharge
0

 




योगाचार्य पीलूराम साहू दे रहे प्रशिक्षण, एक माह तक चलेगा शिविर

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय संलग्न माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में एक माह के योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के प्रथम दिन उत्साहपूर्वक 76 शिविरार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

शिविर में योगाचार्य पीलूराम साहू द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें योग के महत्व, नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।







एक माह तक संचालित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास के प्रति प्रोत्साहित करना है। पहले ही दिन 76 लोगों की सहभागिता से शिविर की शुरुआत उत्साहजनक रही।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top