गोल्ड मेडलिस्ट रेजाक्षी यादव का समाज ने किया सम्मान, उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर

Madhu Sahu Desk Incharge
0

  




छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर के पदाधिकारियों ने निज निवास पहुंचकर किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की कामना की


भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर द्वारा समाज की होनहार बेटी एवं गोल्ड मेडलिस्ट कु. रेजाक्षी यादव का सम्मान कर उनकी उपलब्धि पर गौरव व्यक्त किया गया। समाज के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यदु के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने उनके निज निवास पहुंचकर सम्मान किया और उनकी सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की।


कु. रेजाक्षी यादव, श्री सत्येन्द्र यादव (पूर्व अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ) एवं श्रीमती मंजू यादव (उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ) की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि को समाज के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर समाज के संरक्षक श्री उमाशंकर यदु, श्री खेमसिंह यादव, महासचिव श्री राजेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष श्री पवन यादव, सचिव श्री लोभन सिंह यादव, प्रचार मंत्री श्री श्रवण कुमार यादव, श्री राधेश्याम यादव, श्री रामकुमार यादव, श्री यशवंत यादव, श्री रमेश यादव, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्री दानेश्वर (दानु) यादव उपस्थित रहे।


इसी क्रम में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा यादव, महासचिव श्रीमती विजेता यादव, श्रीमती सरस्वती यादव, श्रीमती सरिता यादव, श्रीमती हेमपुष्पा यादव एवं कु. वंशिका यादव भी मौजूद रहीं।


समाज के पदाधिकारियों ने रेजाक्षी की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां समाज की अन्य बेटियों को भी शिक्षा एवं अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित करती हैं।



विगत दिनों श्री संतोष यदु, प्रांताध्यक्ष, ठेठवार यादव समाज राजिम महासभा छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय महत्व महासचिव श्री समलिया यादव, प्रांतीय उप कोषाध्यक्ष हीरा यादव, राजू यादव, दीपक यादव उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
To Top