डौण्डी लोहारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वनांचल ग्राम चिलमगोटा के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और आंगनबाड़ी केंद्रों से समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं का पारंपरिक गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें फल एवं पोषण आहार का वितरण किया गया।
वहीं आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। बच्चों को खीर-पूड़ी खिलाई गई, जिसका बच्चों ने उत्साह के साथ आनंद लिया। कार्यक्रम में बच्चों और ग्रामीणों की सहभागिता से आंगनबाड़ी केंद्र में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना डौण्डी लोहारा से निर्मला चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कनक बाई कृषाणे एवं सहायिका सतबाई इस्दा ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।
इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। इनमें सरपंच चिलमगोटा नरेंद्र मंडावी, अमिरदास कृषाणे, सेवादास मानिकपुरी, तुलेश साहू, मोतीदास भुआर्य, वीरेंद्र कचलाम, राधेश्याम भंडारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार आंगन मिलन सेवा अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और उनके परिवारों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
नेमन साहू, रेंगाडबरी

